टीवी

सलमान खान ने बिग बॉस 14 के बढ़ाई अपनी फीस! अब लेंगे इतने करोड़ रूपए?

सलमान खान के सबसे पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स इस बार एक नए कॉन्सेप्ट के साथ इस शो को लाना चाहते हैं और ऐसे में इसकी क्रिएटिव टीम भी इसपर लगातार काम कर रही है.

सलमान खान ने बिग बॉस 14 के बढ़ाई अपनी फीस! अब लेंगे इतने करोड़ रूपए?
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 14 Update: सलमान खान (Salman Khan) के सबसे पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स इस बार एक नए कॉन्सेप्ट के साथ इस शो को लाना चाहते हैं और ऐसे में इसकी क्रिएटिव टीम भी इसपर लगातार काम कर रही है. हमेशा की तरह एक बार फिर सलमान इस शो को होस्ट करते दिखेंगे और ऐसे में शो के सेट से लेकर, इसके कॉन्सेप्ट, थीम और कंटेस्टेंट्स के चुनाव को लेकर इस बार कुछ अलग देखने को मिल सकता है. अब ये भी सुनने को मिल रहा है कि इस बार सीजन 14 के लिए मेकर्स को सलमान को और भी ज्यादा फीस चुकानी पड़ सकती है क्योंकि भाईजान ने अपनी फीस बढ़ा दी है.

अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने इस बार शो के मेकर्स के आगे फीस के तौर पर बड़ी रकम की मांग की है. सलमान के कुछ फैन क्लब्स ने ये तक दावा किया है कि वो इस शो के प्रति एपिसोड के 16 करोड़ रूपए लेंगे.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ की रिलीज डेट, थीम, प्रोमो और कंटेस्टेंट-जानें इस शो से जुड़ी ये सभी जानकारी

ये भी कहा जा रहा है कि इसके पिछले सीजन के दौरान सलमान ने प्रति एपिसोड के 12 से 14 करोड़ रूपए के बीच पैसे चार्ज किये थे. शो पर देखा गया कि सलमान हर वीकेंड पर आकर घरवालों की क्लास लगाते हैं और ऐसे में दर्शकों को भी वीकेंड एपिसोड का हमेशा से इंतजार रहता है.

अटकलें लगाईं जा रही हैं कि शो के मेकर्स इस सीजन में एक बार फिर कॉमनर्स को मौका दे सकते हैं. 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिर्फ सेलिब्रिटीज नजर आए थे और इस बार शो में कॉमनर्स नजर आ सकते हैं. इस शो के लिए जैस्मीन भसीन, अलीशा पंवार, आरुषि दत्ता, आकांक्षा पुरी, आंचल खुराना, साहिल खान और आमिर सिद्धिकी जैसे आर्टिस्ट्स के नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).