Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह और निधि झा का गाना ‘गर्मी बा देहिया’ को देख लोगों के छूटे पसीने, वीडियो हुआ वायरल
इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है.
भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में रिलीज होने वाली हर फिल्म में लगभग एक ना एक हॉट गाना जरूर देखने को मिल जाता है. मेकर्स ये गाना दर्शकों की भारी डिमांड पर रखते है जो सभी को खूब पसंद आते हैं. ऐसे में अब पवन सिंह (Pawan Singh) और निधि झा (Nidhi Jha) का भोजपुरी गाना ‘गर्मी बा देहिया’ में काफी पॉपुलर हो रहा है. इस गाने में सफ़ेद कलर की हॉट ड्रेस पहन पवन सिंह के डांस करती निधि झा का अंदाज लोगों को घायल कर रहा है. गाने में पवन सिंह और निधि झा ने बेहद ही हॉट डांस स्टेप किये हैं जो सभी को खूब पसंद आ रहे हैं.
दरअसल बाकी एक्ट्रेस की तरह निधि झा भी भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम है. उन्होंने बेहद ही कम समय में अपनी पहचान इंडस्ट्री पुख्ता कर ली. यही वजह है कि उनके चाहनेवालों की भी अच्छी खासी लाइन है. यह भी पढ़े: Bhojpuri Hot Song: बारिश में भीगती आम्रपाली दूबे संग रोमांस फरमाते निरहुआ का गाना है बेहद ही बोल्ड, वीडियो हुआ वायरल
इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है. निधि झा और पवन सिंह पर फिल्माए गए गाने को अब तक ढाई करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

