प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल किए पूरे, वीडियो बनाकर खुद को बताया- Fearless
अपने 20 साल के करियर के सफर को अब प्रियंका चोपड़ा ने अब वीडियो के जरिए फैंस के सामने लाया है. इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों की क्लिप और डायलॉग से मिलाकर बनाया है.
- Read in
- English
बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के नाम से भला कौन नहीं वाकिफ है. देश से लेकर विदेश तक में अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. साल 2000 में मिस वर्ल्ड (Miss World)का ख़िताब जीतकर देश का नाम ऊंचा करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत के एक आउटसाइडर के तौर पर की थी. लेकिन अपने काम के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में ना भुलाई जाने वाली पहचान बना ली. उन्होंने बॉलीवुड के लगभग हर बड़े एक्टर के साथ काम किया और कंधे से कंधा मिलाकर उस फिल्म में दिखाई दी.
अपने 20 साल के करियर के सफर को अब प्रियंका चोपड़ा ने अब वीडियो के जरिए फैंस के सामने लाया है. इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों की क्लिप और डायलॉग से मिलाकर बनाया है. जहां प्रियंका चोपड़ा को Outsider, Hustler और Fearless बताया गया है. इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. जिसे फैंस से बेशुमार प्यार मिल रहा है.
प्रियंका के इस वीडियो को Ozzy Production ने बनाया है. 7.25 मिनट के वीडियो में प्रियंका के 20 साल के सफर को बुना गया है. प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को देखने के बाद सचमुच ये कहना गलत नहीं होगा कि सही मायने में वो एक ग्लोबल स्टार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

