COVID-19 महामारी के बीच आई राहत भरी खबर, रिकवरी रेट पहुंचा 50 प्रतिशत के करीब, मृत्यु दर में आई कमी
कोरोना वायरस (Coronavirus) के मरीजों की संख्या देश में तेजी से बढ़ रहा है. लगातार बढ़ते मरीजों के बीच अच्छी खबर यह है कि रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है. रिपोर्ट के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़कर 50 फीसदी के करीब पहुंच गया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक 48.19 प्रतिशत कोरोना वायरस से संक्रमित लोग अब तक ठीक हो चुके हैं. वहीं मृत्यु दर में कमी आई है. ताजा डेटा पर अगर नजर डालें तो 3 प्रतिशत से मृत्यु दर कम होकर 2.83 प्रतिशत हो गया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को जो आंकड़ा जारी किया है. उसके मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,90,535 गई है. आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब 93322 एक्टिव केस हैं.