बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' को-स्टार संजना संघी दिल्ली के लिए हुईं रवाना, कहा- शायद अब कभी न लौटूं

संजना संघी ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वो दिल्ली जा रही हैं और वो शायद कभी नहीं लौटेंगी. संजना के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस कयास लगाया रहे हैं कि क्या वो अपनी पहली फिल्म के बाद ही बॉलीवुड छोड़ने जा रही हैं?

सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' को-स्टार संजना संघी दिल्ली के लिए हुईं रवाना, कहा- शायद अब कभी न लौटूं
संजना संघी और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर उनके चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है. खासकर उन लोगों को जो एक्टर के काफी करीब थे. सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) में उनके साथ लीड रोल में काम कर चुकी एक्ट्रेस संजना संघी (Sanjana Sanghi) भी उनकी मौत को लेकर काफी व्यथित नजर आ रही हैं. संजना ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वो दिल्ली जा रही हैं और वो शायद कभी नहीं लौटेंगी. संजना के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस कयास लगाया रहे हैं कि क्या वो अपनी पहली फिल्म के बाद ही बॉलीवुड छोड़ने जा रही हैं?

संजना ने आज अपनी इंस्टा-स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो मास्क पहनी हुईं नजर आईं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "खुदा हाफिज मुंबई. 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए मैं चली दिल्ली वापस. आपकी सड़के कुछ अलग सी लगी, सुनसान थी, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिये को बदल रहे हैं, या शायद फिलहाल आप भी थोड़े दुख में हैं. मिलते हैं? जल्दी. या शायद, नहीं."

संजना संघी का सोशल मीडिया पोस्ट (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म की को-स्टार संजना संघी ने पुलिस में दर्ज कराया अपना बयान, देखें Video

आपको बता दें कि संजना ने बीते दिनों मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस (Sushant Singh Rajput Suicide Case) को लेकर अपना बयान दर्ज कराया. अब संजना के इस सोशल मीडिया पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं और इस बात को लेकर चिंतित हैं कि शायद वो अब उन्हें फिल्मों में कभी नहीं देख पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).