दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह बने फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त किये गए हैं. वरिश आईपीएस अफसर ओपी सिंह अब केके राव की जगह पदभार संभालेंगे.
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के जीजा ओपी सिंह (OP Singh) फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त किये गए हैं. वरिष्ठ आईपीएस अफसर ओपी सिंह अब केके राव (KK Rao) की जगह पदभार संभालेंगे. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर उनका परिवार काफी सदमे में है. उनके परिवार वालों ने सुशांत की मौत पर सवाल खड़े करते हुए इसमें सीबीआई (CBI) जांच की मांग भी की थी. सुशांत के दूसरे जीजा विशाल कीर्ति (श्वेता सिंह कीर्ति के पति) ने हाल ही में नेपोमीटर (Nepometer) नामक एक एप डिजाइन किया था जिससे बॉलीवुड में नेपोटिज्म (Nepotism) का अंदाजा लगाया जा सके.
सुशांत की मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किये जा रहे हैं. एक तरफ जहां मुंबई पुलिस (Mumbai Police) इस मामले की जांच में जुटी हुई है वहीं सोशल मीडिया पर फैंस इसे हत्या करार दे रहे हैं. इस केस को लेकर पुलिस अब तक 28 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की को-स्टार संजना संघी (Sanjana Sanghi) से भी बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई.
ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म की को-स्टार संजना संघी ने पुलिस में दर्ज कराया अपना बयान, देखें Video
View this post on Instagram
आपको बता दें कि सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' को 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. बॉलीवुड एक्टर्स श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन, राजकुमार राव, दिलजीत दोसांझ समेत कई लोगों ने फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

