टीवी

Monalisa Hot Dance: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने साड़ी पहनकर किया डांस, वीडियो कर देगा आपको हैरान

इस वीडियो में मोनालिसा ये मेरा दिल प्यार का दीवाना गाने पर डांस कर रही हैं. मोनालिसा का ये हॉट डांस फैन के दिलों पर छुरियां चलाने के लिए काफी है.

Monalisa Hot Dance: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने साड़ी पहनकर किया डांस, वीडियो कर देगा आपको हैरान
मोनालिसा (Photo Credits: Instagram)

Monalisa Hot Dance: भोजपुरी सिनेमा की दमदार एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) की अदाओं पर मरने वाले हजार है. उनका कातिल अंदाज लोगों को दीवाना बना लेता है. क्योंकि मोनालिसा किसी को अपना दीवाना बनाने का हुनर बखूबी जानती हैं. यही वजह है कि मोनालिसा को इंस्टाग्राम पर 33 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनके हर पोस्ट और तस्वीर लाखों लोग जमकर अपना प्यार लुटाते हैं. तो वहीं मोनालिसा भी आए दिन एक से बढ़कर एक फोटो शेयर करते रहती हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही दमदार वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो साड़ी पहनकर डांस करती दिखाई दे रही हैं.

इस वीडियो में मोनालिसा ये मेरा दिल प्यार का दीवाना गाने पर डांस कर रही हैं. मोनालिसा का ये हॉट डांस फैन के दिलों पर छुरियां चलाने के लिए काफी है. मोनालिसा ने ये वीडियो अपने 34 मिलियन फॉलोवर्स होने की ख़ुशी में पोस्ट किया है. यह भी पढ़े: Monalisa Hot Song Video: हॉट रोमांटिक और इंटिमेट सीन्स से भरा है मोनालिसा का ये गाना, 79 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया ये वीडियो

वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों भोजपुरी फिल्मों से दूर है लेकिन टीवी शो नजर और नजर 2 से वो लोगों के बीच छाई हुई थी. शो में वो एक डायन का किरदार निभा रही थी. फिलहाल उनके शो लॉकडाउन के चलते बंद कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).