सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सूरज पंचोली का दिशा सालियन संग जुड़ा नाम, एक्टर ने दी सफाई
सूरज ने आगे बताया कि सुशांत संग झगड़े पर सूरज ने कहा कि हमारे बीच कभी कोई झगड़ा नहीं रहा है. वो मेरे से काफी सक्सेसफुल रहें हैं. मैं उनके बराबर होने के बारे में भी नहीं सोच सकता. वो मुझे छोटे भाई की तरह मानता था. जब भी हम मिलते थे तब या तो फिल्म की बातें करते थे या फिटनेस की.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर आए दिन नए नए तर्क देखने को मिल रहें है. ऐसे में अब यूजर्स ने अब इस मामले अभिनेता सूरज पंचोली का नाम भी खिंचा है. एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियन (Disha Salian) संग सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) का अफेयर चल रहा था. इस रिश्ते में दिशा साल 2017 में प्रेगेंट हो गई थी. जिसके कारण सुशांत सूरज से काफी खफा हो गए थे और उन्हें एक्सपोज करने वाले थे. लेकिन इस पूरे मामले में सलमान खान सूरज को बचा रहें थे.
ऐसे में अब सूरज पंचोली ने अपना पक्ष रखा है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया से ख़ास बात करते हुए उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है. सुशांत के साथ झगड़े का सवाल ही नहीं उठता है. मेरी उनकी साथ कभी बहस नहीं हुई है. सलमान मेरी लाइफ में क्यों दखल देंगे? क्या उनके पास कोई और काम नहीं है? मैं दिशा सालियन को जानता तक नहीं हूं. मैं उससे कभी मिला तक नहीं हूं. मुझे उसके बारे में सुशांत की मौत के बाद पता चला. कुछ लोगों ने फेसबुक पर बेकार की बातें लिखी हैं. इसे को फिल्म स्क्रिप्ट बना डाला और वहां पोस्ट कर दिया. यह भी पढ़े: Sooraj Pancholi in Sushant Singh Rajput’s Suicide Controversy: सूरज पंचोली को सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान का बॉयफ्रेंड बताकर ट्विटर यूजर्स ने छेड़ा नया विवाद
सूरज ने आगे बताया कि सुशांत संग झगड़े पर सूरज ने कहा कि हमारे बीच कभी कोई झगड़ा नहीं रहा है. वो मेरे से काफी सक्सेसफुल रहें हैं. मैं उनके बराबर होने के बारे में भी नहीं सोच सकता. वो मुझे छोटे भाई की तरह मानता था. जब भी हम मिलते थे तब या तो फिल्म की बातें करते थे या फिटनेस की. साल 2017 में हमारे झगड़े को लेकर आर्टिकल आया था. उसके बाद सुशांत मेरे पास आए और बोल भाई ये कोई फालतू आर्टिकल आया है कि सलमान भाई मेरे से नाराज हैं. तो क्या तुम इस पर सफाई दोगे? जिसके बाद मैंने रिपोर्ट पर सफाई दे दी थी. जिसके बाद हमने एक डिनर पर मिलकर फनी पोज दिया था. जिसमे हम एक दूसरे झगड़ रहे हैं ऐसा दिखाया. वो मुझे अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी बुलाते थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

