भागलपुर में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूब रही चाची को बचाने के प्रयास में तीन सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बिहार के भागलपुर जिले के धोधा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई. तीनों युवक अपनी चाची को डूबने से बचाने के लिए नदी में कूदे थे. चाची को तो बचा लिया गया, लेकिन तीनों भाई तेज धार में बह गए.
- Read in
- English
पटना/भागलपुर: बिहार (Bihar) के भागलपुर (Bhagalpur) जिले से बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहाँ गंगा नदी (Ganga River) के धोधा घाट (Dhodha Ghat) पर स्नान के दौरान अपनी चाची को डूबने से बचाने के प्रयास में तीन युवकों की जान चली गई. इस हादसे ने न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक महिला अपने तीन भतीजों के साथ गंगा स्नान करने गई थी और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगी. यह भी पढ़ें: Telangana Shocker: तेलंगाना के मेडक में कर्ज से परेशान दंपति ने 1.5 लाख में बेचा नवजात बेटा, 5 गिरफ्तार
चाची की बची जान, भतीजे डूबे
मृतकों की पहचान नया टोला ओलपुरा निवासी नंदलाल साह के पुत्र कृष्णा कुमार (26), शालिग्राम साह के पुत्र सनी कुमार (24) और बॉबी कुमार (26) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, जब रुक्मिणी देवी स्नान के दौरान नदी की तेज धारा की चपेट में आकर डूबने लगीं, तो उन्हें बचाने के लिए तीनों भतीजे एक-एक कर नदी में कूद गए.
स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए रुक्मिणी देवी को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उन्हें पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, लेकिन तीनों युवक पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगा सके और देखते ही देखते नदी में विलीन हो गए.
पुलिस की कार्रवाई और शवों की बरामदगी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. स्थानीय गोताखोरों और निवासियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. एक ही घर के तीन चिरागों के बुझ जाने से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह भी पढ़ें: Bhagalpur Shocker: बिहार के भागलपुर में बॉयफ्रेंड के सामने तीन लोगों ने प्रेमिका की लूटी इज्जत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
अवैध बालू खनन पर उठे सवाल
इस दुखद घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का आरोप है कि गंगा नदी में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध बालू खनन के कारण नदी का तल काफी ऊबड़-खाबड़ हो गया है। खनन की वजह से नदी में अचानक बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे पानी की गहराई का सही अंदाजा लगाना नामुमकिन हो जाता है. लोगों का मानना है कि इसी असमान गहराई के कारण युवक संभल नहीं पाए और हादसे का शिकार हो गए.
प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को गहरे पानी में न जाने की चेतावनी दी है, लेकिन अवैध खनन के मुद्दे पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2026 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

