बॉलीवुड

कॉमेडियन मोहित बघेल का कैंसर के चलते हुआ निधन, सलमान खान की फिल्म रेडी में निभाया था ‘छोटे अमर चौधरी’ का रोल

मोहित बघेल की पहली फिल्म थी सलमान खान की रेडी. जिसमें उन्होंने छोटे अमर चौधरी का किरदार निभाया था.

कॉमेडियन मोहित बघेल का कैंसर के चलते हुआ निधन, सलमान खान की फिल्म रेडी में निभाया था ‘छोटे अमर चौधरी’ का रोल
मोहित बघेल (Image Credit: Facebook)

बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी से पहचान बना रहे अभिनेता मोहित बघेल ( Mohit Baghel) की कैंसर (Cancer) के चलते 27 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने सभी को सकते में डाल दिया है. राइटर और डायरेक्टर राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) ने ट्विटर पर मोहित बघेल के निधन की खबर को सबसे शेयर किया है. जिसके बाद एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने भी कमेंट करते हुए मोहित की मौत पर दुख जाहिर किया है.

राज शांडिल्य ने मोहित को याद करते हुए लिखा कि मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की? मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गयी है जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे, तू बहुत अच्छी एक्टिंग करता है,इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतज़ार करूंगा...और तुझे आना ही पड़ेगा. ॐ साई राम.

जिसके बाद एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने लिखा कि जितने भी बेहतरीन लोगों के साथ मैंने काम किया है उनमें से एक मोहित भी थे. हमेशा हैप्पी,पॉजिटिव और खुश रहने वाला इंसान.

आपको बता दे कि मोहित ने परिणीती के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी में साथ काम किया था. जबकि उनकी पहली फिल्म थी रेडी. जिसमें सलमान खान के साथ उनकी जबरदस्त ट्यूनिंग देखने को मिली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2020 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).