बॉलीवुड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने उनपर लगाए अफेयर के आरोप, कहा- जब मैं बाहर जाती तो कई महिलाएं घर आती थी

आलिया ने नवाजुद्दीन को तलाक और मेंटेनस का नोटिस भेजने के साथ अब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर नए नए खुलासे कर रही हैं. आलिया ने अब नवाजुद्दीन पर कई महिलाओं के साथ अफेयर के आरोप लगाए हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने उनपर लगाए अफेयर के आरोप, कहा- जब मैं बाहर जाती तो कई महिलाएं घर आती थी
नवाजुद्दीन और आलिया सिद्दीकी (Photo Credits: Instagram)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) हर दिन के साथ एक्टर के खिलाफ नई नई बातें सामने ला रही हैं. आलिया ने नवाजुद्दीन को तलाक और मेंटेनस का नोटिस भेजने के साथ अब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर नए नए खुलासे कर रही हैं. आलिया ने अब नवाजुद्दीन पर कई महिलाओं के साथ अफेयर के आरोप लगाए हैं. स्पॉटबॉय से ख़ास बात करते हुए आलिया ने कहा कि जब भी वो घर के बाहर जाती थी तो नवाजुद्दीन की कई महिला दोस्त घर पर आती थी. ऐसे में जब आलिया से अब नवाजुद्दीन को छोड़ने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो पहले भी ऐसा करने वाली थी लेकिन अपनी शादी और बच्चों के बारे में सोचकर उन्होंने ऐसा कदम नहीं उठाया था.

आलिया ने बताया कि ‘नवाजुद्दीन का दुर्व्यवहार लगातार बढ़ता जा रहा था. मैं लगातार उनके अफेयर के बारे में सुन रही थी. मैं जैसे ही घर के बाहर जाती उनकी महिला दोस्त घर पर आ जाती थी. मैं उसे उस लेवल तक पर बर्दाश्त किया है जिसके बारे में लोग सोच नहीं सकते हैं. मैं उसे अब क्यों छोड़ रही हूं? तो आपको बता दूं कि मैं उसे पहले भी छोड़ चुकी हूं. मैं उसे उस वक्त पर छोड़ रही हूं जब वो अपने करियर के पिक पर है और हमारे दो बच्चे भी हैं. तो आप समझ सकते हैं कि मेरे लिए ये फैसला लेना कितना बड़ा है.’

आलिया आगे बताती है कि ‘नवाजुद्दीन एक अच्छे इन्सान नहीं हैं. वो पिछले कई सालों से मुझे नीचा दिखाते आ रहे हैं. मैं काफी समय से चुप रही. क्योंकि मुझे उम्मीद थी की सब ठीक हो जाएगा. मैं अपने बच्चों की खातिर चुप रही क्योंकि मैंने उन्हें परेशान होते हुए नहीं देखना चाहती थी.’

आपको बता दे कि नवाजुद्दीन फ़िलहाल अपने पुश्तैनी गांव में अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं. पहले उनपर आरोप लगा कि वो ईद मनाने के लिए अपने गांव गए हैं. जिसके बाद एक्टर ने साफ़ किया किया कि वो अपनी मां की खराब तबीयत के चलते अपने घर आए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).