Delhi Capitals vs Mumbai Indians, WPL 2025 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 150 रनों का लक्ष्य, हरमनप्रीत कौर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
महिला प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 15 मार्च को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग के कंधों पर हैं.
Delhi Capitals Women (WPL) vs Mumbai Indians Women (WPL), Womens Premier League 2025 Final Match Scorecard: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Womens Premier League 2025) का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम (WPL) के बीच आज यानी 15 मार्च को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. Delhi Capitals vs Mumbai Indians, WPL 2025 Final Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाइंट्स को 47 रन से हराया और फाइनल का टिकट कटा लिया जहां मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. दोनों टीमों की निगाहें जीत के साथ खिताब पर है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस को 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भी 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मैचों में हार मिली थी.
यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:
Mumbai Indians 149/7 in 20 overs (H Kaur 66; M Kapp 2/11) against Delhi Capitals in WPL 2025 final#WPL2025Final #DCvMI #WPLFinal
Live Scorecard: https://t.co/WevrNuQO4e
Live Updates: https://t.co/DkiKbuGUsq
— CricketNDTV (@CricketNDTV) March 15, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 14 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद स्टार आलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 के पार ले गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 66 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाई. हरमनप्रीत कौर के अलावा स्टार आलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने 30 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को स्टार आलराउंडर मारिज़ैन कप्प ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन और नल्लापुरेड्डी चरणी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन और नल्लापुरेड्डी चरणी के अलावा एनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 150 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम दर्ज करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 149/7, 20 ओवर (यास्तिका भाटिया 8 रन, हेले मैथ्यूज 3 रन, नेट साइवर-ब्रंट 30 रन, हरमनप्रीत कौर 66 रन, अमेलिया केर 2 रन, सजीवन सजना 0 रन, जी कमलिनी 10 रन, अमनजोत कौर नाबाद 14 रन और संस्कृति गुप्ता नाबाद 8 रन.)
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (मारिज़ैन कप्प 2 विकेट, जेस जोनासेन 2 विकेट, एनाबेल सदरलैंड 1 विकेट, नल्लापुरेड्डी चरणी 2 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

