Delhi Capitals vs Mumbai Indians, WPL 2025 Final Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
महिला प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 15 मार्च को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग के कंधों पर हैं.
Delhi Capitals Women (WPL) vs Mumbai Indians Women (WPL), Womens Premier League 2025 Final Match Live Toss And Scorecard: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Womens Premier League 2025) का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम (WPL) के बीच आज यानी 15 मार्च को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाइंट्स को 47 रन से हराया और फाइनल का टिकट कटा लिया जहां मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. दोनों टीमों की निगाहें जीत के साथ खिताब पर है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस को 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भी 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मैचों में हार मिली थी. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:
Delhi Capitals captain Meg Lanning wins toss, opts to bowl against Mumbai Indians in Women's Premier League 2025 final#WPL2025Final #DCvMI #WPLFinal
Live Scorecard: https://t.co/WevrNuQO4e
Live Updates: https://t.co/DkiKbuGUsq
— CricketNDTV (@CricketNDTV) March 15, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक.
Delhi Capitals won the toss and opted to bowl first.
Here are the playing XIs of both teams.
📸: WPL#MegLanning #HarmanpreetKaur #MIvDC #MIvsDC #DCvMI #DCvsMI #WPL2025 #WPL #Cricket #SBM pic.twitter.com/y6ClctR2HU
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) March 15, 2025
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, नल्लापुरेड्डी चरणी.
दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम मैच का लाइव स्कोरकार्ड:
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

