Delhi Dog Attack: दिल्ली में पिटबुल का हमला, 6 साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल; मालिक गिरफ्तार
दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई जहां एक पिटबुल ने 6 साल के बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया.
Delhi Dog Attack: दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई जहां एक पिटबुल ने 6 साल के बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. बच्चा अपने घर के बाहर गेंद खेल रहा था तभी पड़ोसी के पालतू पिटबुल ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया. हमले में कुत्ते ने बच्चे के सिर और कान पर गहरा काट लिया, जिससे उसका कान भी फट गया. घटना CCTV में कैद हो गई, जिसमें बच्चा गेंद के पीछे भागते दिख रहा है और उसी दौरान पिटबुल उस पर टूट पड़ता है. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को छुड़ाया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
परिजनों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले भी इस कुत्ते ने कई बार आसपास के लोगों को डराया और घायल किया है.
ये भी पढें: Bihar Road Accident: बिहार में ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में पांच लोगों की मौत
दिल्ली के प्रेम नगर में पिटबुल ने 6 साल के बच्चे पर हमला किया
Pitbull attacks 6-year-old in Delhi's Prem Nagar, bites off the child's ear. The owner of the dog has been arrested.
The incident took place on Sunday evening, when the child was playing outside his house. pic.twitter.com/jl1LKmndY8
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) November 24, 2025
पिटबुल मालिक गिरफ्तार
#WATCH | Delhi | Child got injured after allegedly being attacked by a Pitbull dog in Prem Nagar
An eyewitness says, "The dog suddenly attacked the kid who was playing near my shop, and dragged him... Such incidents have occurred before as well... The child has been admitted as… pic.twitter.com/NyOXwk8rIS
— ANI (@ANI) November 25, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2025 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

