Fact Check: कोरोना महामारी के चलते आर्थिक संकट से जूझ रही रेलवे साल 2020-21 में कर्मचारियों को नहीं देगी सैलरी और पेंशन? PIB से जानें इस वायरल खबर की सच्चाई
भारत में एक तरफ कोरोना महामारी के कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कई ऐसी फर्जी खबरें तेजी वायरल होती रहती हैं. जिसे लेकर पीआईबी की तरफ से समय-समय पर बयान सामने आता है. वैसे कोरोना काल में केंद्र के फैसलों का हवाला देते हुए कई तरह के दावे सोशल मीडिया पर किये जाते रहे हैं.
नई दिल्ली, 23 अगस्त. भारत में एक तरफ कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया (Social Media) पर कई ऐसी फर्जी खबरें तेजी वायरल होती रहती हैं. जिसे लेकर पीआईबी (PIB) की तरफ से समय-समय पर बयान सामने आता है. वैसे कोरोना काल में केंद्र के फैसलों का हवाला देते हुए कई तरह के दावे सोशल मीडिया पर किये जाते रहे हैं. इन खबरों की जब पड़ताल की गई तो ये फर्जी (Fake News) साबित हुए हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है कि कोरोना महामारी के चलते आर्थिक संकट से जूझ रही रेलवे (Railway) साल 2020-21 में कर्मचारियों सैलरी (Salary) और पेंशन (Pension) नहीं देने वाली है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर इस खबर की बहुत चर्चा है कि कोरोना संकट के चलते रेलवे अपने कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन साल 2020-21 में नहीं देने वाली है. इस फेक खबर पर पीआईबी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से फर्जी है. रेलवे द्वारा कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन न देने का कोई निर्णय नहीं हुआ है. यह भी पढ़ें-Fact Check: पुरे देश में सरकारी स्कूलों का निजीकरण करने जा रही है केंद्र सरकार? PIB फैक्ट चेक से जानें वायरल की खबर सच्चाई
PIB फैक्ट चेक का ट्वीट-
Claim- Railways has decided not to pay salaries to their employees in 2020-21 due to financial crunch.#PIBFactCheck- The claim is #False. No such move is being discussed or contemplated by @RailMinIndia. pic.twitter.com/eshYnDdTqO
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 22, 2020
गौरतलब है कि इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि केंद्र सरकार पूरे देश में सरकारी स्कूलों का निजीकरण करने जा रही है. लेकिन पीआईबी ने जब इसकी जांच की तो यह खबर पूरी तरह से फर्जी साबित हुई.
Fact check
कोरोना महामारी के चलते आर्थिक संकट से जूझ रही रेलवे साल 2020-21 में कर्मचारियों को नहीं देगी सैलरी और पेंशन? PIB से जानें इस वायरल खबर की सच्चाई
यह दावा फर्जी है, रेलवे द्वारा कर्मचारियों की साल 2020-21 में सैलरी और पेंशन न देने का ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

