Chandrayaan-3: इसरो साल 2021 के मध्य तक लांच कर सकता है चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के प्रक्षेपण का संभावित कार्यक्रम 2021 की पहली छमाही में कार्यान्वित करने की योजना है. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने लोकसभा में यह जानकारी दी.
नई दिल्ली: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के प्रक्षेपण का संभावित कार्यक्रम 2021 की पहली छमाही में कार्यान्वित करने की योजना है. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह (Dr Jitendra Singh) ने लोकसभा (Lok Sabha) में यह जानकारी दी.
रविकुमार डी के प्रश्न के लिखित उत्तर में डा. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि चंद्रयान-3 की तैयारी इससे पहले प्रक्षेपित चंद्रयान-2 से सबक लेते हुए की गई है. इसमें खासतौर पर डिजाइन, क्षमता उन्नयन सहित अन्य बातों का ध्यान रखा गया है. Chandrayaan-3: ISRO जल्द लॉन्च करेगा चंद्रयान-3, थुथुकुडी में बनेगा नया स्पेस पोर्ट
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था. हालांकि इस मिशन के तहत विक्रम लैंडर का चांद की सतह पर उतरने से पहले सम्पर्क टूट गया था. एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने बताया कि इसरो ने युवा वैज्ञानिकों के लिये एक कार्यक्रम आरंभ किया है.
Union Minister Jitendra Singh (File pic) in a written reply to a question in Lok Sabha: The tentative launch schedule for Chandrayaan – III is first half of 2021. pic.twitter.com/QoajnIQuZC
— ANI (@ANI) March 4, 2020
चंद्रयान-2 मिशन के पूरी तरह सफल नहीं होने से पिछले साल पैदा हुई निराशा को पीछे छोड़ते हुए इसरो ने 2020 में चंद्रयान-3 के साथ चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर को उतारने और पहले सौर मिशन को भेजने का संकल्प लिया था. साल 2019 में इसरो ने छह प्रक्षेपण यान मिशनों और सात उपग्रह मिशनों को पूरा किया जिनमें सात देशों के 50 विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण भी शामिल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

