Devshayani Ekadashi 2025 Wishes: देवशयनी एकादशी की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से साधक के जन्म-जन्मांतर के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी के दिन स्नान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को अपनों संग शेयर करके उन्हें देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Devshayani Ekadashi 2025 Wishes in Hindi: देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) को आषाढ़ी एकादशी (Ashadhi Ekadashi), हरिशयनी एकादशी (Harishayani Ekadashi) और पद्मनाभा एकादशी (Padmanabha Ekadashi) जैसे कई नामों से जाना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन से चार महीने तक के लिए भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी को वे योग निद्रा से जागते हैं, इसलिए उस दिन देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. इस साल देवशयनी एकादशी 6 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है. इसी दिन से चतुर्मास का आरंभ आरंभ हो जाएगा और अगले चार महीनों तक के लिए यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, दीक्षाग्रहण, यज्ञ, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी.
मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से साधक के जन्म-जन्मांतर के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी के दिन स्नान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को अपनों संग शेयर करके उन्हें देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

प्रचलित पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन चतुर्मास आरंभ होते ही जगत के पालनहार भगवान विष्णु धरती का कार्य भगवान शिव को सौंपकर खुद विश्राम के लिए चले जाते हैं, इसलिए इस दौरान भगवान शिव की उपासना का अत्यधिक महत्व बताया जाता है. चातुर्मास के दौरान पूजा-पाठ, कथा, अनुष्ठान से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, इसलिए इस दौरान भजन, कीर्तन, संत्सग, कथा, भागवत जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).