देश

VIDEO: कमजोर दिलवाले न देखें..! Prayagraj में डिवाइडर से टकराई बेकाबू स्कॉर्पियो, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है.

VIDEO: कमजोर दिलवाले न देखें..! Prayagraj में डिवाइडर से टकराई बेकाबू स्कॉर्पियो, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
(Photo Credits ANI)

Prayagraj Car Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार डिवाइडर पर चढ़ती है और फिर सीधे खंभे से टकराती है. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के पुर्जे हवा में उड़ गए और खंभे से टकराने के बाद एक बड़ा होर्डिंग भी जमीन पर गिर गया. होर्डिंग गिरते ही धूल का गुबार छा गया और कार एक ओर पलट गई. इस एक्सीडेंट में स्कॉर्पियो के अगले हिस्से का बुरा हाल हो गया है.

गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, जिससे कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया. बताया जा रहा है कि यह एक्सीडेंट गंगानगर जोन के फूलपुर थाना क्षेत्र में हुआ है.

ये भी पढें: प्रयागराज की दलित लड़की को आतंकी बनाने की साजिश, केरल ले जाकर जबरन कराया धर्म परिवर्तन; 2 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज में तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो पोल से टकराई, होर्डिंग गिरा

6 लोग अस्पताल में भर्ती

हादसा होते ही इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. स्कॉर्पियो में सवार सभी 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति का सिर बुरी तरह से जख्मी था.

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी कौन चला रहा था और क्या वह नशे में था या नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).