Dhulivandan 2026: मुंबई में धुलिवंदन की धूम, रंगों से सराबोर होकर लोग जुहू चौपटी पर खेलते दिखे (Watch Video)
मुंबई में होली और धुलिवंदन का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. जुहू बीच समेत शहर के विभिन्न इलाकों में भारी भीड़ उमड़ी है. शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने के लिए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है.
Holi 2026: सपनों की नगरी मुंबई आज पूरी तरह से होली और धुलिवंदन के रंगों में डूबी नजर आ रही है. मंगलवार सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग टोलियों में निकलकर एक-दूसरे को रंग लगाते और त्योहार की खुशियां बांटते दिखे. विशेष रूप से जुहू बीच, दादर और गिरगांव चौपाटी जैसे तटीय क्षेत्रों में भारी भीड़ जमा हुई, जहां युवाओं और पर्यटकों ने संगीत और डांस के साथ उत्सव का आनंद लिया. सुखद मौसम ने मुंबईकरों के इस उत्साह को और बढ़ा दिया है.
जुहू बीच पर उमड़ा जनसैलाब
जुहू इलाके से सामने आए दृश्यों में लोग रंगों से सराबोर होकर नाचते-गाते दिखाई दे रहे हैं. स्थानीय निवासियों के अनुसार, जुहू बीच पिछले कुछ वर्षों में होली मनाने के लिए सबसे पसंदीदा जगह बनकर उभरा है. एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि वे हर साल यहां आते हैं क्योंकि यहां का वातावरण बहुत जीवंत होता है. लोग समुद्र के किनारे दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर गुलाल उड़ा रहे हैं और होली के पारंपरिक गीतों पर थिरक रहे हैं. यह भी पढ़े: Holi 2026: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रियाकांत जू मंदिर में खेली होली, मर्यादा के साथ त्योहार मनाने की अपील
देखें वीडियो
Mumbai, Maharashtra: Visuals from the Juhu area show people celebrating Holi with great enthusiasm pic.twitter.com/8pWdnslU54
— IANS (@ians_india) March 3, 2026
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है. दादर, वर्ली और बांद्रा जैसे व्यस्त इलाकों में पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग तेज कर दी है. शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस की टीमें सादे कपड़ों में भी गश्त कर रही हैं ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक शांति सुनिश्चित की जा सके
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2026 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

