त्योहार

Holi 2026 Wishes: रंगों के पर्व होली के इन शानदार Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें सबको प्यार भरी शुभकामनाएं

आधुनिक दौर में तकनीक ने उत्सव के तरीके में भी बदलाव किया है. आज के समय में लोग सोशल मीडिया के माध्यम से दूर-दराज में रहने वाले मित्रों और रिश्तेदारों को डिजिटल संदेशों के जरिए बधाई भेजते हैं. इस खास अवसर पर रंगों के पर्व होली के इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए सबको प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Holi 2026 Wishes: रंगों के पर्व होली के इन शानदार Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें सबको प्यार भरी शुभकामनाएं
होली 2026 (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली: रंगों और उमंगों का त्यौहार 'होली' इस वर्ष 4 मार्च 2026 को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन (छोटी होली) के बाद अगले दिन 4 मार्च को लोग रंगों और गुलाल से होली का जश्न मनाने की तैयारी है. यह त्यौहार सर्दियों के अंत और वसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक माना जाता है.

होली का पर्व केवल रंगों का खेल नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरा पौराणिक महत्व है. होलिका दहन के माध्यम से भक्त प्रह्लाद की भगवान विष्णु के प्रति अटूट आस्था और अधर्म पर धर्म की विजय का जश्न मनाया जाता है. लोग अपने घरों के बाहर अग्नि प्रज्वलित कर बुराई के अंत का संकल्प लेते हैं और अगले दिन एक-दूसरे को रंग लगाकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं.

आधुनिक दौर में तकनीक ने उत्सव के तरीके में भी बदलाव किया है. आज के समय में लोग सोशल मीडिया के माध्यम से दूर-दराज में रहने वाले मित्रों और रिश्तेदारों को डिजिटल संदेशों के जरिए बधाई भेजते हैं. इस खास अवसर पर रंगों के पर्व होली के इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए सबको प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- होली आई सतरंगी रंगों की बौछार लाई,
ढेर सारी मिठाई और मीठा-मीठा प्यार लाई,
आपकी जिंदगी हो प्यार और खुशियों से भरी,
जिसमें समाए सातों रंग यही शुभकामना है हमारी.
होली की शुभकामनाएं

होली 2026 (Photo Credits: File Image)

2- होली तो बस एक बहाना है रंगों का,
ये त्योहार तो है आपस में दोस्ती और प्यार बढाने का,
चलो सारे गिले-शिकवे दूर कर के,
एक-दूसरे को खूब रंग लगाते हैं,
हम सब मिलकर होली का पर्व मनाते हैं.
होली की शुभकामनाएं

होली 2026 (Photo Credits: File Image)

3- नेचर का हर रंग आप पे बरसे,
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे,
रंग दे आपको मिल के सारे इतना,
कि आप वो रंग उतारने को तरसे.
होली की शुभकामनाएं

होली 2026 (Photo Credits: File Image)

4- भांग की खुशबू,
ठंडाई की मिठास,
रंगों की बहार,
होली का त्योहार,
आने को है तैयार,
थोड़ी सी मस्ती,
थोड़ा सा प्यार,
सबसे पहले मुबारक हो,
आपको होली का त्योहार.
होली की शुभकामनाएं

होली 2026 (Photo Credits: File Image)

5- होली के दिन दिल खिल जाते हैं,
रंगों में रंग मिल जाते हैं,
गिले-शिकवे भूलकर दोस्तों,
दुश्मन भी गले मिल जाते हैं.
होली की शुभकामनाएं

होली 2026 (Photo Credits: File Image)

होली के दिन पारंपरिक पकवानों जैसे गुझिया, मिठाई और भांग की ठंडाई का विशेष महत्व है. लोग सुबह से ही ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हैं और रंग-गुलाल से एक-दूसरे का अभिनंदन करते हैं. वहीं, प्रशासन ने भी लोगों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने की अपील की है. प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने और जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए त्यौहार मनाने पर जोर दिया जा रहा है. देशभर में लोग अपनी-अपनी स्थानीय परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार इस त्यौहार को यादगार बनाने में जुटे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2026 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).