Bhai Dooj Mehndi: भाईदूज पर अपने हाथों में रचाएं ये स्पेशल भाई के नाम की मेहंदी, देखें वीडियो
भाईदूज भाई बहन के प्यार के बंधन के रूप में मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और उनकी आरती उतारती हैं. इसके बाद दोनों एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और एक दूसरे की लंबी उम्र की कामना करते हैं. यह त्यौहार रक्षाबंधन जैसा ही है, जिसमें बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, जो भाई-बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है. भाई दूज में, टीका बहनों के प्रेम और उनके भाई के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना का प्रतीक है..