बंगाल में चुनाव आयोग की सख्त कार्रवाई पर असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा-पूर्वी यूपी में क्यों नहीं
ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘केवल पश्चिम बंगाल ही क्यों, प्राकृतिक न्याय और समान अवसर के सिद्धांत की मांग है कि पूरे सातवें चरण के लिए ऐसा होना चाहिए, पश्चिम बंगाल ही क्यों, पूर्वी उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं। ’’वैसे उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के संदर्भ में अपनी इस मांग का कोई कारण नहीं बताया।