उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बादल फटा, भूस्खलन से दो लोगों की मौत, 18-20 लोग लापता
उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह बादल फटने तथा भूस्खलन होने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि क्षेत्र में अलग-अलग जगह 18 से 20 लोगों के बहने और मलबे में दबने की सूचना है, हालांकि इनमें से दो लोंगों के शव मिले हैं, प्रशासन ने अभी उन्हीं की मौत की पुष्टि की है.