देश

राजस्थान में 13 फीट लंबे अजगर ने निगल लिया कुत्ता, देखें Video

राजस्थान से एक हैरान कर देने वाला भयावह वीडियो सामने आया है. दरअसल, यह वीडियो राजस्थान के उदयपुर का है, जहां 13 फीट लंबे एक अजगर ने कुत्ते को निगल लिया. एक स्थानीय निवासी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया है.

राजस्थान में 13 फीट लंबे अजगर ने निगल लिया कुत्ता, देखें Video
अजगर ने निगल लिया कुत्ता (Photo Credits: Youtube grab)

राजस्थान (Rajasthan) से एक हैरान कर देने वाला भयावह वीडियो सामने आया है. दरअसल, यह वीडियो राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) का है, जहां 13 फीट लंबे एक अजगर (Python) ने आवारा कुत्ते (Dog) को निगल लिया. वाइल्डलाइफ से जुड़े एक स्थानीय निवासी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया है. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने बताया कि बुधवार की सुबह हम एक पशु बचाव अभियान (Animal Rescue Operation) के लिए निकले थे. रास्ते में हमने देखा कि कुछ लोग 13 फीट लंबे अजगर को परेशान कर रहे हैं, जिसने कुछ निगल लिया था.

शख्स ने बताया कि जैसे ही हम अजगर के नजदीक पहुंचे तो देखा कि उसके जबड़े में एक कुत्ता था, जिसे वह निगलने की कोशिश कर रहा था. बताया जाता है कि अजगर में ऐसा मजबूत पाचन तंत्र होता है जिससे वे कुत्ते को निगल कर उसे पचा सकता है. हालांकि ऐसा करने में अजगर को काफी अधिक ऊर्जा लगती है.  यह भी पढ़ें- बैंक में मीटिंग के दौरान पंखे से गिरा अचानक अजगर, मचा हड़कंप, वायरल हुआ VIDEO

देखें वीडियो-

उल्लेखनीय है कि कुत्तों और बकरियों को अजगर द्वारा निगलने के ऐसे कई मामले सामने आए हैं. पिछले साल सितंबर महीने में हरियाणा के पलवल में भी अजगर ने एक कुत्ते को पूरा निगल लिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2019 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).