बीजेपी विधायक संगीत सोम के खिलाफ मुकदमे वापसी की खबर पर प्रियंका गांधी का तंज, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मामला वापस लेने की तैयारी करने संबंधी खबरों को लेकर शुक्रवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सरकार में अपराधियों को कोई डर नहीं है. खबरों के मुताबिक योगी सरकार सोम के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की तैयारी कर रही है.
नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भाजपा विधायक संगीत सोम ( BJP MLA Sangeet Som) के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मामला वापस लेने की तैयारी करने संबंधी खबरों को लेकर शुक्रवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सरकार में अपराधियों को कोई डर नहीं है. खबरों के मुताबिक योगी सरकार सोम के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की तैयारी कर रही है. सोम (Sangeet Som) मुजफ्फरनगर दंगों के मामले में भी आरोपी हैं.
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कोर्ट-कचहरी अब कुछ नहीं. भाजपा की है सरकार तो अपराधियों को डर काहे का? कुलदीप सिंह सेंगर को संरक्षण दिया जाएगा. संगीत सोम से मुकदमे हटा दिए जाएँगे. तो अपराधी डरेंगे कैसे?’’ यह भी पढ़े-प्रियंका गांधी के खिलाफ बिहार में आपराधिक मामला दर्ज, पहलू खान मामले में कोर्ट के फैसले पर ट्वीट कर उठाए थे सवाल
कोर्ट-कचेहरी अब कुछ नहीं। भाजपा की है सरकार तो अपराधियों को डर काहे का? कुलदीप सिंह सेंगर को संरक्षण दिया जाएगा। संगीत सोम से मुकदमे हटा दिए जाएँगे। तो अपराधी डरेंगे कैसे?https://t.co/FrTbDy6Ioz
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 16, 2019
बाराबंकी जिले में एक किशोरी की कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद की गई हत्या के मामले का उल्लेख करते भी प्रियंका ने योगी सरकार पर हमला बोला.
उन्होंने कहा, ‘‘इस अमानवीय घटना ने हम सबको झकझोर कर रख दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम है. कब तक चलेगा ऐसे?’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

