क्रिकेट

Who Is Shweta Pundir? आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता पुंडीर से की गुपचुप शादी, विवादों के बीच सामने आई खबर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2026 से पहले यश दयाल को रिटेन किया है. हालांकि उन पर लगे आरोपों को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इस बीच यश दयाल की निजी जिंदगी को लेकर आई यह खबर क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

Who Is Shweta Pundir? आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता पुंडीर से की गुपचुप शादी, विवादों के बीच सामने आई खबर
श्वेता पुंडीर और यश दयाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Who Is Shweta Pundir? भारतीय क्रिकेटर यश दयाल ने हाल ही में अपनी लंबे समय से साथी रही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता पुंडीर से निजी समारोह में शादी कर ली. बताया जा रहा है कि यह शादी 4 फरवरी को बेहद सादे और निजी कार्यक्रम में हुई, जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हुए. समारोह में किसी भी क्रिकेटर की मौजूदगी नहीं रही. यश दयाल की शादी की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब वह गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में इस खबर ने कई लोगों को चौंका दिया है. Rohit Sharma Stats In IPL: आईपीएल में रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड, 'हिटमैन' ने रन से लेकर कप्तानी तक बनाया खास मुकाम

कौन हैं श्वेता पुंडीर

श्वेता पुंडीर दिल्ली की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 5.8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर वह लाइफस्टाइल और व्लॉगिंग से जुड़े वीडियो साझा करती रहती हैं. इसके अलावा श्वेता पुंडीर इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टिंग से भी जुड़ी रही हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है.

जमानत मिलने पर किया था पोस्ट

जनवरी में जब यश दयाल को अग्रिम जमानत मिली थी, तब श्वेता पुंडीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनका समर्थन किया था. उन्होंने लिखा था, “बधाई हो मेरे प्यार. शोर से ऊपर उठो. वापसी हमेशा झटके से ज्यादा मजबूत होती है.”

लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं यश दयाल

बताया जा रहा है कि आईपीएल 2025 के फाइनल के बाद से यश दयाल ने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. वह सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं और अपनी शादी को लेकर भी उन्होंने कोई सार्वजनिक पोस्ट साझा नहीं किया है.

आरसीबी ने साधी चुप्पी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2026 से पहले यश दयाल को रिटेन किया है, हालांकि उन पर लगे आरोपों को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इस बीच यश दयाल की निजी जिंदगी को लेकर आई यह खबर क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2026 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).