टेक

खुशखबर! ऑनलाइन सस्ते AC बेचेगी सरकार, 40% तक बिजली की होगी बचत, ये है शर्त

अगर आप एसी खरीदना चाहते है तो आप घर बैठे महज एक क्लिक पर इसे खरीद सकते हैं. साथ ही आप चाहें तो एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं.

खुशखबर! ऑनलाइन सस्ते AC बेचेगी सरकार, 40% तक बिजली की होगी बचत, ये है शर्त
सस्ते में AC (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में हर कोई एसी की तलाश में रहता है. ऐसे में अगर उसे सस्ते में एसी मिल रही हो तो इसका मौका वह नहीं जानें देता है. इसी जरूरत को देखते हुए सरकार जल्द ही सस्ता एसी बाजार में लाने जा रही है.खबरों के अनुसार सरकार बाजार रेट से 15 फीसदी तक सस्ता और ब्रांडेड AC खरीदने का मौका देनेवाली है. दरअसल, सरकारी कंपनी EESL जल्द ही भारतीय बाजार में सस्ता AC लॉन्च करने जा रही है. इस AC की कीमत बजट रेंज में तो होगी ही साथ ही यह ज्यादा बिजली बिल की झंझट से भी आपको छुटकारा दिलाएगा.

ऐसे में अगर आप एसी खरीदना चाहते है तो आप घर बैठे महज एक क्लिक पर इसे खरीद सकते हैं. साथ ही आप चाहें तो एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. अपनी पुरानी AC से बदल भी सकते हैं. इससे आपके बिजली के बिल में भी करीब 35-40 फीसदी तक की कमी आएगी. ऐसा माना जा रहा है कि सरकार ये सुविधा अगले डेढ़ महीने में देने वाली है. यह भी पढ़े-AC में घंटों रहने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती हैं स्वास्थ्य से जुड़ी ये परेशानियां

खबर है कि एलजी, पेनासोनिक, ब्लू स्टार, गोदरेज जैसी कंपनियां AC सप्लाई करने की रेस में हैं. ऑनलाइन बुकिंग के 24 घंटे के भीतर एसी आपके घर में लगाने की गारंटी है. इसके लिए सरकारी कंपनी EESL जुलाई से आम ग्राहकों के लिए मार्केट प्लेस लॉन्च करेगी.

बताना चाहते है कि EESL वही कंपनी है जिसने देश के कई घरों में सस्ता LED बल्ब और ट्यूबलाइट उपलब्ध कराया था. अब कंपनी का लक्ष्य है घर-घर सस्ता AC पहुंचाने का है. इस कंपनी ने सस्ते ट्यूबलाइट और पंखे को बेचने का काम बिजली देने वाली कंपनी Discom के साथ मिल कर किया था.

ज्ञात हो कि सभी ग्राहक को जुलाई तक सस्ते एसी मिलने की शुरूवात हो जाएगी. वहीं दूसरीं तरफ कंपनी का लक्ष्य अगले साल तक 2 लाख लोगों को एसी बेचने का है. सबसे अहम बात यह है कि इस एसी को वही ग्राहक खरीद सकते हैं जिनके नाम पर बिजली का कनेक्शन होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2019 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).