बिहार: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या
इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए. बताना चाहते है कि यूसुफ (Mohammad Yusuf) हत्याकांड मामले में श्याम बाबू (Shyam Babu) अहम गवाह थे.
पटना. बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है. आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन (Former MP Shahabuddin) के भतीजे यूसुफ (Mohammad Yusuf) की हत्या मामले में गवाह श्याम बाबू (Shyam Babu) नाम के एक शख्स की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार बाइक सवार हमलावर ने इस घटना को सीवान में ही अंजाम दिया. बता दें, सीवान जिले में अपराधियों ने आरजेडी (RJD) के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन (Former MP Shahabuddin) के भतीजे यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आरोपियों ने यूसुफ के सीने में करीब से गोली मारी थी. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए. बताना चाहते है कि यूसुफ (Mohammad Yusuf) हत्याकांड मामले में श्याम बाबू (Shyam Babu) अहम गवाह थे.
Bihar: Shyam Babu,witness in former MP Shahabuddin's nephew Yusuf murder case has been shot dead in Siwan by bike borne assailants pic.twitter.com/nNYw9kzocS
— ANI (@ANI) May 15, 2019
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने ही जेल के अंदर मारपीट व जानलेवा हमले के मामले के आरोपित तिहाड़ जेल में बंद राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन (Former MP Shahabuddin सहित 15 अभियुक्तों के खिलाफ शुक्रवार को आरोप गठित किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2019 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

