बॉलीवुड

जब माधुरी दीक्षित के साथ इंटिमेट सीन शूट करते वक्त बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना, देखें वीडियो

इस सीन को फिल्माते समय विनोद खन्ना ने बेकाबू होकर ऐसी हरकत कर दी थी जिसके चलते माधुरी दीक्षित भी असहज हो गईं थी

जब माधुरी दीक्षित के साथ इंटिमेट सीन शूट करते वक्त बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना, देखें वीडियो
विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित (Photo Credits: Youtube)

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. आज भी लोग उनकी खूबसूरती के कायल है. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं.  कई बार उन्हें इंटिमेट सीन्स भी देते हुए देखा गया है. फिल्म 'दयावान' में एक इंटिमेट सीन की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हो गया था जिसकी वजह से वह अनकम्फर्टेबल हो गई थी. इस फिल्म में उनके साथ विनोद खन्ना अहम भूमिका में थे.

टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार, फिल्म 'दयावान' के एक सॉन्ग की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना ने भी कुछ ऐसी गलती कर दी थी जिसके कारण माधुरी दीक्षित को भी असहज महसूस करना पड़ा था. दरअसल, एक इंटिमेट सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित को किसिंग सीन शूट करना था. उस दौरान विनोद इतने बेकाबू हो गए थे कि उन्होंने माधुरी के होटों पर काट लिया था. इस सीन के लिए इन्होंने तैयारी भी की थी. लेकिन विनोद के इस बर्ताव के चलते माधुरी बेहद अनकम्फर्टेबल हो गई थी.

बताया जा रहा है कि इस सीन के बारे में खुद माधुरी ने रिवील करते हुए कहा था कि शूटिंग के दौरान वो बेहद नर्वस थी. विनोद भी नर्वस थे और शूटिंग के दौरान वो बहक गए जिसके बाद उन्होंने माधुरी को काट लिया. इसे लेकर विनोद ने बाद में माधुरी से माफी भी मांगी थी. लेकिन इतने साल बाद भी वो इस सीन को लेकर अफसोस करती हैं.

बताया गया कि माधुरी ने मांग की थी कि शूटिंग के दौरान डायरेक्टर उनके सामने न रहें लेकीन क्योंकि वो इंडस्ट्री में नई थी इसलिए डायरेक्टर ने उनकी नहीं सुनी. फिल्म की रिलीज के लिए माधुरी को अपने इस सीन के लिए दर्शकों से भी काफी नकारात्मकता झेलनी पड़ी. इसके बाद से माधुरी ने इंटिमेट सीन करना बेहद कम कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2018 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).