झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 19 उम्मीदवारों की नई लिस्ट, जलेश्वर महतो को बाघमारा से मिला टिकट
कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी नई लिस्ट सोमवार को जारी की है. इस लिस्ट में 19 कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम हैं. लिस्ट के मुताबिक, पाकुड़ से आलमगीर आलम, जामताड़ा से डॉ. इरफान अंसारी, जरमुंडी से बादल पत्रलेख, महगामा से दीपिका पांडे सिंह, बरही से उमाशंकर अकेला, बड़कागांव से अंबा प्रसाद साहू, हजारीबाग से आर. सी. प्रसाद मेहता उम्मीदवार होंगे.