केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों को असम और त्रिपुरा भेजा
लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल 2019 के पास होने के बाद विपक्ष लगातार इस विधेयक का विरोध कर रहा है. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल इस बिल को लेकर सरकार पर हमलावर है. वही पूर्वोत्तर में भी नागरिकता संशोधन बिल 2019 का तगड़ा विरोध शुरू है. असम और त्रिपुरा में अलग अलग जगहों पर हंगामा, आगजनी और विरोध प्रदर्शन जारी है. इसके साथ ही कहीं चक्का जाम हो रहा है, मार्केट भी बंद करा दिए गए हैं. त्रिपुरा से मंगलवार शाम खबर आयी कि 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की गयी है.