देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने जनरल बिपिन रावत, कैबिनेट ने लगाई मुहर
भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद पर नियुक्त कर दिया गया है. नए सीडीएस जनरल बिपिन रावत को 31 दिसंबर को पदभार संभालना है. बता दें कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का काम होगा कि वो तीनों सेनाओं से जुड़े मामलों में रक्षामंत्री को सलाह देना. सीडीएस ही रक्षामंत्री का प्रधान सैन्य सलाहकार होगा. खबरों के मुताबिक सीडीएस भी जल,थल,वायु सेना प्रमुखों के समान ही होंगे. लेकिन, प्रोटोकाल की लिस्ट में सीडीएस, सेना प्रमुखों से ऊपर होंगे. सीडीएस, पद छोड़ने के बाद किसी भी सरकारी पद को ग्रहण करने के पात्र नहीं होंगे.