टीवी एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, दोबारा रिश्ते बनाने की कर रहा था मांग
रविवार को रवि देवी की बहन के घर पहुंच गया और उससे देवी के साथ दोबारा दोस्ती कराने पर जोर देने लगा.
- Read in
- English
तमिलनाडु: 42 वर्षीय एक टीवी अभिनेत्री (TV Actress) द्वारा अपने एक्स बॉयफ्रेंड (Ex Boyfriend) को मौत के घाट उतारे जाने की एक घटना सामने आई है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक तमिल टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेस एस देवी ने सोमवार तड़के सुबह बहन के घर पर अपने पूर्व बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार डाला. जिसके बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 साल पहले देवी का संबंध रवि नाम के शख्स था. दोनों के बीच के अफेयर की जानकारी 2 साल पहले देवी के पति और परिवार चल गई. जिसके बाद परिवार ने देवी को रवि से सारे रिश्ते खत्म करने को कहा. जिसके बाद देवी ने सिलाई की मशीन खरीद कर टेलरिंग का काम भी शुरू कर दिया. यह भी पढ़े- गोवा: आंध्र प्रदेश के 2 युवकों की हुई रहस्यमय मौत, कांग्रेस की SIT जांच की मांग
जिसके बाद नाराज रवि देवी से दोबारा रिश्ता कायम करने पर जोर देने लगा. ऐसे में रविवार को रवि देवी की बहन के घर पहुंच गया और उससे देवी के साथ दोबारा दोस्ती कराने पर जोर देने लगा. जैसे ही ये बात देवी और उसके पति को पता चली दोनों वहां पहुंच गए. जिसके बाद गुस्साई देवी ने रवि के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया. जिसके चलते रवि की जगह पर ही मौत हो गई. जिसके बाद देवी ने सीधे पुलिस स्टेशन में जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2019 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

