टीवी

Happy New Year 2020: मोनालिसा ने बाथटब से दी नए साल की बधाई, ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आई भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस

मोनालिसा ने पहले अपने पति के साथ नए साल के स्वागत के लिए एंबी वैली सिटी पहुंची है. जहां से मोनालिसा ने नए साल के पहले सूर्य उदय के साथ तस्वीर शेयर की.

Happy New Year 2020: मोनालिसा ने बाथटब से दी नए साल की बधाई, ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आई भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस
मोनालिसा (Image Credit: Instagram)

Monalisa Hot Video: साल 2020 का आगमन हो चुका है. हर कोई नए साल का स्वागत बाहें फैला कर रहा है. ऐसे में भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) भला कैसे पीछे रहने वाली थी. मोनालिसा ने नए साल का स्वागत दिल खोलकर किया है. इस खास मौके पर मोनालिसा उर्फ़ अंतरा बिस्वास ने एक के बाद एक करके कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को नए साल की बधाई दी है. लेकिन हमेशा की तरह मोनालिसा ने इस बार फिर फैंस को हैरान किया है. दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस ने बाथटब से तस्वीरें शेयर की है. जिसमें वो ब्लैक कलर की बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं.

दरअसल मोनालिसा ने पहले अपने पति के साथ नए साल के स्वागत के लिए एंबी वैली सिटी पहुंची है. जहां से मोनालिसा ने नए साल के पहले सूर्य उदय के साथ तस्वीर शेयर की. इस उम्मीद के साथ सभी के लिए ये साल शानदार रहे.

इसके बाद एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की बिकिनी में तस्वीरें शेयर फैंस पर खूब बिजलियां गिराई हैं. आप भी देखिए मोनालिसा की ये खास तस्वीरें.

वर्कफ्रंट की बात करे तो मोनालिसा का जलवा इन दोनों टीवी शो नज़र में दिखाई दे रहा है. शो में मोनालिसा एक खूबसूरत डायन का किरदार निभा रही हैं. शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा हैं. इस शो में मोनालिसा अपनी कातिल अदाओं से शो में छाई हुई हैं. दर्शकों को भी मोनालिसा का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2020 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).