देश

पीएम मोदी छात्रों के साथ 20 जनवरी को करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा'

स्कूली छात्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा करेंगे. बुधवार रात मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की. इससे पहले प्रधानमंत्री को 16 जनवरी के दिन छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा करनी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं और सालाना परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के साथ यह चर्चा करते हैं. छात्रों के साथ प्रधानमंत्री की इस परिचर्चा का उद्देश्य छात्रों का मनोबल बढ़ाने वह परीक्षा का तनाव कम करना है.

पीएम मोदी छात्रों के साथ 20 जनवरी को करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा'
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. स्कूली छात्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा करेंगे. बुधवार रात मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की. इससे पहले प्रधानमंत्री को 16 जनवरी के दिन छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा करनी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं और सालाना परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के साथ यह चर्चा करते हैं. छात्रों के साथ प्रधानमंत्री की इस परिचर्चा का उद्देश्य छात्रों का मनोबल बढ़ाने वह परीक्षा का तनाव कम करना है. उल्लेखनीय है कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा का विरोध कर रहा था. क्योंकि इसी दिन पोंगल है, जो तमिलनाडु का महत्वपूर्ण त्योहार है. डीएमके ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देते हुए पोंगल पर तमिलनाडु शिक्षा विभाग के सर्कुलर की निंदा की थी.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बुधवार रात एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी. मंत्रालय के मुताबिक ओणम, मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा पर चर्चा की तिथि में बदलाव किया गया है.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने परीक्षा पर चर्चा को लेकर छात्रों के बीच एक निबंध प्रतियोगिता भी रखी है. इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रविष्टियां ऑनलाइन तरीके से भेजी हैं. निबंध प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को प्रधानमंत्री के साथ इस परिचर्चा में भाग लेने का अवसर मिलेगा. यह भी पढ़े-परीक्षा पे चर्चा 2.0: पीएम मोदी स्टूडेंट्स को दें रहे है एग्जाम सक्सेस मंत्र, यहां देखे Live

PTI का ट्वीट-

प्रधानमंत्री ने छात्रों के लिए परीक्षा पर चर्चा का कार्यक्रम पहली बार 16 फरवरी 2018 में शुरू किया गया था. मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मुताबिक परीक्षा पर चर्चा का यह कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में तय किया गया है. चयनित छात्रों एवं अध्यापकों को यहां प्रधानमंत्री के साथ परिचर्चा में शामिल किया जाएगा.

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2020 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).