महाराष्ट्र: सरकार गठन से बीजेपी के इनकार के बाद संजय राउत बोले- राज्य के मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा
सरकार गठन से बीजेपी के इनकार के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर कहा है कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे जी ने पहले ही स्पष्ट किया है कि राज्य का मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होंगे. अगर उद्धव जी ने ऐसा कहा है तो इसका मतलब है कि किसी भी कीमत पर शिवसेना से ही सीएम होंगे.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में जारी सियासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी (Governer Bhagat Singh Koshyari) से मुलाकात के दौरान एक ओर जहां बीजेपी (Bhartiya Janata Party) ने सरकार गठन से इंकार करते हुए कहा है कि बीजेपी अकेले राज्य में सरकार नहीं बना सकती, क्योंकि उसके पास पर्याप्त संख्या नहीं है. वहीं दूसरी तरफ शिवसेना (Shivsena) लगातार सीएम पद को लेकर अपनी जिद पर अड़ी हुई है. सरकार गठन से बीजेपी के इनकार के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक बार फिर कहा है कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray) जी ने पहले ही स्पष्ट किया है कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होंगे. अगर उद्धव जी ने ऐसा कहा है तो इसका मतलब है कि किसी भी कीमत पर शिवसेना से ही सीएम होंगे.
मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होंगे- संजय राउत
Sanjay Raut, Shiv Sena: Party chief Uddhav Thackeray ji clearly said today that Chief Minister will be from Shiv Sena. If Uddhav ji has said so, then it means that there will be CM from Shiv Sena, at any cost. #Maharashtra pic.twitter.com/SXk6Y1ILWp
— ANI (@ANI) November 10, 2019
बीजेपी पर टिप्पणी करते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर बीजेपी अकेले राज्य में सरकार नहीं बनता सकती तो फिर वो किस मुख्यमंत्री पद की बात कर रही है. अब जब बीजेपी पीछे हट गई है तो बीजेपी का मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ सरकार गठन से इनकार करके बीजेपी अपना सीएम भी नहीं बनाना चाहती है और दूसरी तरफ शिवसेना को दिए हुए वादे से भी मुकर रही है. यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: राज्यपाल से मिलकर बीजेपी ने कहा- हम अकेले नहीं बना सकते सरकार, शिवसेना पर लगाया जनता से विश्वासघात का आरोप
बहरहाल, बीजेपी के इनकार के बाद शिवसेना जहां सीएम पद को लेकर अपनी बात पर अड़ी है तो वहीं अब कांग्रेस ने इस सियासी संकट को दूर करने के लिए अपनी ओर से संकेत दिए हैं. कांग्रेस ने यह संकेत दिया है कि वह पार्टी हाई कमान से बात करने के बाद महाराष्ट्र को सियासी संकट से उबारने में मदद के लिए आगे आ सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2019 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

