सूर्यवंशी के सेट पर अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच हुई लड़ाई का वीडियो आया सामने, वजह हैरान करने वाली
एक वेबसाइट ने खबर छापी की इन दिनों सूर्यवंशी के सेट पर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच बातचीत बंद हो गई है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की शूटिंग कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. लेकिन शूटिंग के सेट से अब अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी का ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर आप भी हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे. क्योंकि इस वीडियो में रोहित और अक्षय एक दूसरे फाइट करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल एक वेबसाइट ने खबर छापी की इन दिनों सूर्यवंशी के सेट पर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के बीच लड़ाई हुई है. जिसके बाद से ही दोनों ने एक दूसरे से बता करनी बंद कर दी हैं. जिससे सेट का माहौल बेहद ही अजीब हो रखा है.
इस न्यूज़ को पढने के बाद रोहित और अक्षय ने बेहद ही यूनिक अंदाज में जवाब दिया है. इन्होने फिल्म के सेट से एक वीडियो बनाया है. जिसमें कटरीना कैफ यूज खबर पढ़ती हुई कहती हैं कि ब्रेकिंग न्यूज़! अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच फॉल आउट हुआ है. जिसके बाद अक्षय और रोहित कैमरे पर आ जाते है और लड़ने लगते हैं. ऐसे में सेट पर मौजूद लोग दोनों के झगड़े रोकते हैं.
#BreakingNews - A fallout which might just make your day 🙃 pic.twitter.com/gH2jgTQqhT
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 12, 2019
रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार पहली बार एक साथ एक फिल्म कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस के किरदार में हैं जबकि फिल्म में उनके अपोसिट कटरीना कैफ भी नजर आएंगी. इसके अलावा रोहित शेट्टी के दो पुलिस ऑफिस सिंघम अजय देवगन और सिंबा रणवीर सिंह भी फिल्म में अपना दम दिखाएंगे. इस फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
ऐसे में अक्षय और रोहित के इस लड़ाई की खबर का आना बेशक हैरान करने वाली थी. लेकिन दोनों ने इस खबर फैलने से पहले फुलस्टॉप लगा दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2019 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

