Remedies of Rose Petals 2022: सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी लाभकारी हैं गुलाब की ताजी पंखुड़ियां!
भगवान विष्णु का पसंदीदा फूल और रोमांस का प्रतीक, गुलाब अपने जीवंत रंग और मनमोहक सुगंध के लिए व्यापक रूप से पसंद किया जाता है. सदियों से सुंदरता के प्रतीक के रूप में जाना जाने वाला यह खूबसूरत फूल सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है. इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन B-3, विटामिन C, विटामिन D और विटामिन E जैसे औषधीय तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं.