Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Oman National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 40वां मुकाबला आज यानी 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया टीम इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और ग्रुप-स्टेज में अपनी स्थिति मजबूत करने उतरेगी. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. जबकि, ओमान टीम की कमान जतिंदर सिंह (Jatinder Singh) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने मनाया गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का 25वां जन्मदिन, अहमदाबाद में केक कटिंग का वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने मजबूत बल्लेबाजी क्रम और अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरेगी. टीम में ग्लेन मैक्सवेल, ट्रैविस हेड और मार्कस स्टोइनिस जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं, ओमान की टीम इस मुकाबले में बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी. ओमान के पास आमिर कलीम और मोहम्मद नदीम जैसे ऑलराउंडर हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs OMN T20I Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच अबतक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए हैं. ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच अब तक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत दर्ज की थी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (AUS vs OMN T20 World Cup 40th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 40वां मुकाबला आज यानी 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेले जाने वाले 40वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AUS vs OMN T20 World Cup 40th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 40वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और ओमान की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUS vs OMN T20 World Cup 40th Match Live Streaming In India)

ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच 40वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS vs OMN 40th Match Playing Prediction)

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शुइस.

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), आमिर कलीम, आशिष ओडेदारा, हम्मद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, जितेन रमणंदी, नसीम खान, सुफयान महमूद, शकील अहमद, वसीम अली.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.