Holi 2026: होली से पहले पवन सिंह का धमाका, रिलीज हुआ 'रोमांस और डांस' का जबरदस्त कॉकटेल; यूट्यूब पर उड़ा रहा गर्दा
भोजपुरी के 'पावर स्टार' पवन सिंह ने होली से पहले अपना नया गाना रिलीज कर दिया है. रोमांस और डांस के इस मिक्स कॉकटेल ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है और फैंस इसे इस साल का सबसे बड़ा होली एंथम बता रहे हैं.
Bhojpuri Holi Song 2026: 4 मार्च को देशभर में मनाई जाने वाली होली (Holi) को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) कैसे पीछे रह सकता है? अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के बाद अब पवन सिंह (Pawan Singh) ने होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है जिसमें वे होली के रंगों को लेकर महिमा सिंह (Mahima Singh) के साथ रोमांस कर रहे हैं. नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. पवन सिंह और महिमा सिंह का नया गाना 'सतरंगी सलवारवा' (Satrangi Salwarva) रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता महिमा को घाघरा चोली में देखकर दीवाने हो गए हैं और उनके साथ प्यार के रंग की होली खेलने के लिए बेताब हैं.
महिमा जानती हैं कि पवन सिंह सिर्फ होली खेलने के बहाने से नहीं बल्कि उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए आ रहे हैं, इसलिए अभिनेत्री उन्हें ज्यादा भाव भी नहीं दे रही है. कुल मिलाकर गाना होली वाइब्स दे रहा है. यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: अमृता फडणवीस का नया भक्ति गीत 'शंभू रे' रिलीज, शिव भक्ति के साथ डांस मूव्स ने जीता फैंस का दिल (Watch Video)
पवन सिंह और महिमा सिंह का नया गाना 'सतरंगी सलवारवा' हुआ रिलीज
गाने के लिरिक्स और बीट बहुत शानदार हैं. गाने की बीट को सुनते ही डांस करने का मन करने लगेगा। अब पवन सिंह का गाना है तो सोशल मीडिया पर छाएगा ही. 'सतरंगी सलवारवा' को भी रिलीज के साथ अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक गाने पर 25 हजार से ज्यादा व्यू आ चुके हैं, जबकि गाने को सुबह 7 बजे के बाद रिलीज किया गया है। फैंस गाने को ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं.
बता दें कि यह पहला गाना नहीं है जिसमें पवन सिंह और महिमा सिंह को साथ देखा गया हो. इससे पहले दोनों की केमिस्ट्री को 'बानी लइका' में भी साथ देखा गया था. 'बानी लइका' रिलीज के बाद अभिनेत्री को पवन सिंह के जन्मदिन पर साथ केक कटवाते भी देखा गया था. खुद पवन और महिमा ने गाना रिलीज होने के बाद रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं, जिसके बाद भोजपुरी गलियारे में दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं, हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, यह पवन सिंह ही बता सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2026 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

