Bengaluru: Blinkit डिलीवरी को लेकर देर रात विवाद. ग्राहक को घूंसा मारकर तोड़ी नाक, बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है.
Bengaluru Shocker: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने कथित तौर पर ग्राहक को घूंसा मार दिया, जिससे उसकी नाक टूट गई. यह घटना शहर के कोरमंगला इलाके के एक अपार्टमेंट में देर रात हुई.
पुलिस के अनुसार आरोपी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव तनुष ऑर्डर डिलीवर करने के दौरान गलती से बिल्डिंग के गलत फ्लोर पर पहुंच गया था. यह ऑर्डर पॉल जे विथायथिल नाम के ग्राहक के लिए था और घटना 7 मार्च की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि जब ग्राहक ने डिलीवरी बॉय से सही फ्लोर पर आने को कहा, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि डिलीवरी बॉय ने कथित तौर पर ग्राहक के चेहरे पर घूंसा मार दिया.
आरोप है कि इसके बाद उसने ऑर्डर का सामान जमीन पर फेंक दिया और मौके से भाग गया. घटना के बाद घायल ग्राहक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसकी नाक में फ्रैक्चर हुआ है.
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है.
इस घटना के बाद बेंगलुरु में देर रात होने वाली डिलीवरी, डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा और ग्राहकों के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2026 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

