देश

Bengaluru: रैपिडो राइडर की शर्मनाक करतूत, महिला पैसेंजर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एक महिला यात्री ने रैपिडो राइडर पर यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से छूने और निजी सवाल पूछकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया है.

Bengaluru: रैपिडो राइडर की शर्मनाक करतूत, महिला पैसेंजर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
महिला यात्री ने रैपिडो सवार द्वारा उत्पीड़न का वायरल वीडियो साझा किया (Photo Credits: Instagram/koooo.kooooo)

बेंगलुरु: राइड-हेलिंग सेवाओं (Ride-Hailing Services) में महिला सुरक्षा (Women Safety) को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.  हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवा महिला ने रैपिडो (Rapido) के एक राइडर (Rider) पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) और डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है. कथित तौर पर महिला का आरोप है कि काम से घर लौटते समय राइडर (Rider) ने न केवल उसके साथ छेड़छाड़ की, बल्कि निजी जानकारी हासिल करने की भी कोशिश की. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. यह भी पढ़ें: VIDEO: गजब है! कचरा फेंकने के लिए युवक ने बुक की Rapido, फिर रैपिडो चालक ने दिया ऐसा जवाब, मुंबई का वीडियो वायरल

सफर के दौरान की गई छेड़छाड़

पीड़ित महिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि राइडर, जिसकी पहचान अनीश कुमार राउत के रूप में हुई है, उसने पूरी यात्रा के दौरान उसे कई बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की. महिला ने बताया कि खुद को बचाने के लिए वह स्कूटी के किनारे पर झुककर बैठने को मजबूर थी. इसी दौरान उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने फोन से इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया.

निजी सवाल पूछकर बनाया असुरक्षित

महिला के अनुसार, राइडर केवल शारीरिक छेड़छाड़ तक ही सीमित नहीं रहा. उसने महिला से कई निजी सवाल भी पूछे, जैसे कि वह कहाँ रहती है, किसके साथ रहती है और कहां काम करती है.

महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इन सवालों ने मुझे और भी ज्यादा असुरक्षित महसूस कराया. मैं डरी हुई थी और सदमे में थी क्योंकि मेरे साथ पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था. उस डर और भ्रम के कारण मैं तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दे पाई.'

महिला ने रैपिडो राइडर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kakoli Kumbang (@koooo.kooooo)

'बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हूं'

महिला ने आगे कहा कि इस पूरे अनुभव ने उसे मानसिक रूप से परेशान कर दिया है. उसने यह जानकारी इसलिए साझा की ताकि अन्य महिलाएं जागरूक और सतर्क रह सकें. महिला का कहना है कि किसी को भी इस तरह के कड़वे अनुभव से नहीं गुजरना चाहिए. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स आरोपी राइडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: 'तुम्हारा फिगर बहुत S*xy है': Rapido Rider ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज, दोस्त का आरोप- पुलिस हेल्पलाइन से नहीं मिली मदद (Watch Video)

रैपिडो और पुलिस की प्रतिक्रिया

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए रैपिडो ने बयान जारी किया है कि वे ऐसे मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं. कंपनी ने आश्वासन दिया है कि वे आंतरिक जांच कर रहे हैं और आरोपी राइडर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है.

यह घटना उन लाखों महिलाओं की सुरक्षा चिंताओं को दर्शाती है जो हर दिन परिवहन के लिए इन मोबाइल एप्स पर निर्भर हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनियों को राइडर्स के बैकग्राउंड वेरिफिकेशन (Background Verification) और पैनिक बटन जैसे फीचर्स को और अधिक पुख्ता करने की जरूरत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2026 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).