क्रिकेट

AFG vs SA, Champions Trophy 2025 3rd Match Winner Prediction: दक्षिण अफ्रीका को कांटे की टक्कर देने के इरादे से मैदान में उतरेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

AFG vs SA, Champions Trophy 2025 3rd Match Winner Prediction: दक्षिण अफ्रीका को कांटे की टक्कर देने के इरादे से मैदान में उतरेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफ़ग़ानिस्तान (Photo Credits: Twitter)

Afghanistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 3rd Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला कल यानी 21 फरवरी को अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप बी का पहला मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह पहला मैच होगा. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की अगुवाई हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) के कंधों पर हैं. Afghanistan vs South Africa, Champions Trophy 2025 3rd Match Key Players To Watch Out: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

अफगानिस्तान ने अभी कुछ महीने पहले सितंबर 2024 में साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था. ऐसे में अफगानिस्तान का आत्मविश्वास सातवें आसमन पर होगा. इसके अलावा उनके पास उलटफेर करने का बड़ा मौका भी है. दोनों ही टीमों का यह चैंपियंस ट्राॅफी में पहला मैच होने वाला है, जिसमें वे शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (AFG vs SA Head To Head)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अबतक कुल पांच वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने पांच में से तीन मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि अफगानिस्तान को महज दो मैचों में जीत नसीब हुई है. आकंड़ों से साफ जाहिर होता है की दक्षिण अफ्रीका की टीम ज्यादा मजबूत हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (AFG vs SA Match Winner Prediction)

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर दक्षिण अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. दक्षिण अफ्रीका के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे दूसरा वनडे मुकाबला जीत सकती हैं.

दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 60%

अफगानिस्तान की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी.

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम, रासी वैन डेर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2025 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).