त्योहार

Eid Namaz Timings: मुंबई में ईद-उल-फित्र की नमाज़ कितने बजे अदा की जाएगी, बांद्रा, सांताक्रूज, जोगेश्वरी सहित अन्य मस्जिदों की जानें टाइम

आइए जानते हैं मुंबई के प्रमुख इलाकों जैसे बांद्रा, सांताक्रूज, जोगेश्वरी समेत अन्य मस्जिदों में ईद-उल-फित्र की नमाज़ कब अदा की जाएगी. मुंबई के विभिन्न इलाकों में ईद की नमाज़ के लिए समय का ऐलान कर दिया गया है.

Eid Namaz Timings: मुंबई में ईद-उल-फित्र की नमाज़ कितने बजे अदा की जाएगी, बांद्रा, सांताक्रूज, जोगेश्वरी सहित अन्य मस्जिदों की जानें टाइम
(Photo Credits AI)

Eid Namaz Timings: सऊदी अरब में शनिवार को ईद का चांद नजर आने के बाद आज रविवार को ईद-उल-फित्र की नमाज़ अदा की गई. वहीं भारत में लोग ईद के त्योहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत में अगर आज शाम को ईद का चांद नजर आता है, तो कल, सोमवार को ईद की नमाज़ अदा की जाएगी.

आइए जानते हैं मुंबई के प्रमुख इलाकों जैसे बांद्रा, सांताक्रूज, जोगेश्वरी समेत अन्य मस्जिदों में ईद-उल-फित्र की नमाज़ कब अदा की जाएगी. मुंबई के विभिन्न इलाकों में ईद की नमाज़ के लिए समय का ऐलान कर दिया गया है. यह भी पढ़े:Eid 2025 Mehndi Designs: ईद-उल-फितर के खास मौके पर अपने हाथों की खूबसूरती में लगाएं चार चांद, ट्राई करें ये ईद स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स

ईद की नमाज का समय (मुंबई)

  • बांद्रा (स्टेशन के पास) मस्जिद
    समय: 8:00 बजे सुबह

  • सांताक्रूज, मस्जिद अंसार
    समय: 7:30 बजे सुबह

  • मस्जिद डोंगरी दरगाह
    समय: 7:00 बजे सुबह

  • नूर मस्जिद
    समय: 7:00 बजे सुबह

  • हसनाबाद लेन मस्जिद, स्टेशन के पास
    समय: 8:00 बजे सुबह

  • खिरानगर मस्जिद
    समय: 8:45 बजे सुबह

  • जूहू कब्रस्तान मस्जिद
    समय: 8:00 बजे सुबह

  • राजस्थानी मस्जिद
    समय: 8:30 बजे सुबह

  • लोहिया नगर मस्जिद
    पहला जमात: 8:00 बजे सुबह
    दूसरा जमात: 8:30 बजे सुबह

  • सुन्नी दरगाह मस्जिद, मिलन सबवे
    पहला जमात: 7:00 बजे सुबह
    दूसरा जमात: 7:30 बजे सुबह

  • K1 अहले सुन्नत मस्जिद, दौलत नगर
    समय: 7:45 बजे सुबह

  • जोगेश्वरी वेस्ट, अल्लाह मस्जिद
    समय: 7:00 बजे सुबह

  • पठानवाड़ी मेहराब मस्जिद
    पहली जमात: 7:30 बजे सुबह
    दूसरी जमात: 8:15 बजे सुबह

    इन मस्जिदों में ईद की नमाज के बाद खुतबा होगा, जिसके बाद लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे और फिर अपने-अपने घरों को जाएंगे. घर पहुंचकर भी लोग एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं और फिर सेवई खाते हैं और छोटे बच्चों को इदी देते हैं.

    भारत में पिछले साल 11 अप्रैल को अदा की गई थी नमाज़

    भारत में पिछले साल 11 अप्रैल को ईद की नमाज अदा की गई थी, जबकि 10 अप्रैल को चांद दिखा था. वहीं, 2024 में सऊदी अरब में 9 अप्रैल को चांद नजर आया था, जिसके बाद 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).