News

Etawah Road Accident: तेज रफ़्तार कार ने दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से हुए घायल, इटावा के कानपुर आगरा NH हाईवे पर भीषण हादसा (Watch Video)

इटावा के कानपुर आगरा नेशनल हाईवे 19 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर एक तेज रफ़्तार कार ने सड़क के किनारे से जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी.

Etawah Road Accident: तेज रफ़्तार कार ने दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से हुए घायल, इटावा के कानपुर आगरा NH हाईवे पर भीषण हादसा (Watch Video)

इटावा, उत्तर प्रदेश: इटावा के कानपुर आगरा नेशनल हाईवे 19 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर एक तेज रफ़्तार कार ने सड़क के किनारे से जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक हवा में उछल गए. इस हादसे का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया.

हादसे में घायल दोनों युवकों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. बताया जा रहा है की दोनों की हालत गंभीर है. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया X पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Etawah Road Accident: इटावा में कार और ट्रक के बीच टक्कर , चार लोगों की मौत, तीन घायल

इटावा में तेज रफ़्तार कार ने दो लोगों को मारी टक्कर 

सड़क से जा रहे युवकों को मारी टक्कर

इस हादसे का वीडियो में आप देख सकते है की दोनों शख्स सड़क के किनारे से जा रहे होते है और एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आती है और दोनों को टक्कर मार देती है और कार सवार कार लेकर फरार हो जाता है.यह हादसा इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर मोड़ पर हुआ.

पुलिस ने जांच की शुरू

इस हादसे में घायल दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटें आई है. बताया जा रहा है की ये वीडियो चार से पांच दिन पुराना है. इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी कार सवार की तलाश जारी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).