Myanmar Earthquake Update: तबाही के बीच म्यांमार में फिर भूकंप के झटके, मांडले से 13 मील उत्तर-पश्चिम में 5.1 तीव्रता के साथ महसूस किए गए
म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप के बाद लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं. पहले 7.7 तीव्रता का घातक भूकंप आया था, जिसके बाद शनिवार को भी कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. अब रविवार को मांडले से 13 मील उत्तर-पश्चिम में 5.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं
Myanmar Earthquake Update: म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप के बाद लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं. पहले 7.7 तीव्रता का घातक भूकंप आया था, जिसके बाद शनिवार को भी कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. अब रविवार को मांडले से 13 मील उत्तर-पश्चिम में 5.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे लोग एक बार फिर डर के साए में आ गए हैं.
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों के कारण राहत कार्य में बाधाएं आ रही हैं. यह भी पढ़े: Devastating Earthquake in Myanmar: दक्षिण कोरिया का 20 लाख डॉलर की मानवीय सहायता का ऐलान
आपातकाल की घोषणा
म्यांमार में भीषण भूकंप को देखते हुए आपातकाल की घोषणा की गई है.जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संकटग्रस्त देश की मदद करने की अपील की है।
म्यांमार में 1600 से अधिक मौतें
म्यांमार में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 1600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा, 34 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग लापता हैं, जिन्हें तलाशने का कार्य जारी है. राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं, लेकिन भूकंप के बाद की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है.
अमेरिका, भारत समेत इन देशों ने बढ़ाया मदद का हाथ
मुसीबत की इस घड़ी में म्यांमार की मदद के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, चीन और कई अन्य देशों ने मदद का ऐलान किया है. इन प्रमुख देशों ने मदद का ऐलान के बाद राहत सामग्री भेजना शुरू कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

