त्योहार

Eid Namaz Timings: भारत में कितने बजे अदा की जायेगी ईद-उल-फित्र की नमाज़, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ का जानें समय

भारत में ईद के त्योहार को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज शाम को अगर ईद का चाँद नजर आता है, तो फिर ईद का ऐलान हो जाएगा. ईद के ऐलान के बाद मस्जिदों और ईदगाहों में ईद-उल-फित्र की नमाज़ अदा की जाएगी. नमाज़ अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे.

Eid Namaz Timings: भारत में कितने बजे अदा की जायेगी ईद-उल-फित्र की नमाज़, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ का जानें समय
(Photo Credits PTI)

Eid Namaz Timings: भारत में ईद के त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज शाम को यदि ईद का चांद नजर आता है, तो इसके बाद भारत में ईद की नमाज़ के समय की घोषणा की जाएगी. जिस ऐलान के बाद लोग अगले दिन, लोग मस्जिदों और ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा करने जाएंगे. नमाज़ अदा करने के बाद, लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे. जिसके बाद अपने घर जाकर छोटे बड़ों को मुबारकबाद देंगे और फिर सेवई पीयेंगे

तो आइए जानते हैं कि भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, और लखनऊ में ईद-उल-फित्र की नमाज़ कब अदा की जाएगी. यह भी पढ़े: Eid 2025: तमिलनाडु के मदुरै में पढ़ी गई ईद-उल-फित्र की नमाज, पूरे भारत में कल धूमधाम से मनाई जाएगी ईद! (Watch VIDEO)

दिल्ली:

  • जामा मस्जिद, दिल्ली
    समय: 7:00 बजे सुबह, वहीं दूसरे मस्जिदों में 7:30  और 8 बजे की भी नमाज हैं

  • बहरी मस्जिद, दिल्ली
    समय: 7:30 बजे सुबह

मुंबई:

  • बांद्रा (स्टेशन के पास) मस्जिद
    समय: 8:00 बजे सुबह

  • सांताक्रूज, मस्जिद अंसार
    समय: 7:30 बजे सुबह

  • मस्जिद डोंगरी दरगाह
    समय: 7:00 बजे सुबह

हैदराबाद:

  • यूसुफगुड़ा पुलिस ग्राउंड्स
    समय: 9:30 बजे सुबह

लखनऊ:

  • बड़ी मस्जिद, लखनऊ
    समय: 7:30 बजे सुबह

  • मछली शहर जमा मस्जिद
    समय: 7:30 बजे सुबह

ईद की नमाज़ दो रक'अत में अदा की जाती है

ईद-उल-फित्र की नमाज़ दो रक'अत (रकात) में अदा की जाती है.  यह एक सामूहिक नमाज़ होती है, जिसे मस्जिदों और ईदगाहों में अदा किया जाता है. इस नमाज़ को मस्जिद में इमाम जिस तरह से पढ़ाते हैं, वही तरीका होता है

ईद के दिन, नमाज़ अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे और फिर अपने घरों को जाएंगे घर में भी लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं, सेवई खाते हैं और बच्चों को इदी देते हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).