VIDEO: प्रोपेगेंडा फैलाने पर उतरा पाकिस्तान, इंडियन एयरफोर्स का फेक वीडियो किया जारी; कायराना हरकत को लेकर लोगों में गुस्सा
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अब प्रोपेगेंडा वॉर छेड़ दिया है. उसने दावा किया है कि 4 और 5 मई की दरम्यानी रात भारतीय वायुसेना का एक विमान उसके रडार पर था.
India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अब प्रोपेगेंडा वॉर छेड़ दिया है. उसने दावा किया है कि 4 और 5 मई की दरम्यानी रात भारतीय वायुसेना का एक विमान उसके रडार पर था. इस दावे के साथ पाकिस्तानी नौसेना ने एक वीडियो भी जारी किया है, जो देखने में पूरी तरह से एडिटेड और फेक नजर आता है. सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान इस तरह की हरकतों से दुनिया का ध्यान असल मुद्दों से भटकाना चाहता है. पहले ही भारत ने सीमापार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को कई बार चेताया है, लेकिन अब वह फर्जी वीडियो और झूठे दावे कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहा है.
देश में इस हरकत को लेकर गुस्सा है और लोगों की मांग है कि अब पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया जाए.
प्रोपेगेंडा फैलाने पर उतरा पाकिस्तान
Indian Navy Aircraft P8I under Vigilant Watch of Pakistan Navy - Night of 4/5 May 25#MaritimeSecurity#PakistanNavy#PakNavy#EverVigilant#NationalSecurity#MaritimePatrol#PakistanDefence pic.twitter.com/OkWs5aM19F
— DGPR (Navy) (@dgprPaknavy) May 5, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

