क्रिकेट

ENG Playing XI Announced For 1st ODI vs IND: नागपुर वनडे के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जो रूट की हुई वापसी; यहां देखें टीम

नागपुर में होने वाले सीरीज के पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. टीम में जो रूट की वापसी हुई हैं. वहीं, इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन में युवा जैकब बेथेल को भी जगह मिली है.

ENG Playing XI Announced For 1st ODI vs IND: नागपुर वनडे के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जो रूट की हुई वापसी; यहां देखें टीम
इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team 1st ODI Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला वनडे मुकाबला कल यानी 6 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) में इंग्लैंड को 4-1 से हराया. हालांकि, अब टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया की नजरें अब वनडे सीरीज पर हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया वनडे में अपना दमखम दिखाना चाहेगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम वनडे में वापसी करना चाहेगी. वनडे सीरीज मेंटीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. नागपुर में होने वाले सीरीज के पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. टीम में जो रूट की वापसी हुई हैं. वहीं, इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन में युवा जैकब बेथेल को भी जगह मिली है.

पहले वनडे के लिए कुछ ऐसी है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2025 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).