News

Blast in E Scooty: मुरादाबाद के घर में रखी ई स्कूटी से पहले निकली चिंगारियां और फिर हुआ ब्लास्ट, धमाके से दहले आसपास के लोग (Watch Video)

कार में और दुपहिया वाहनों में आग लगने की काफी घटनाएं कुछ वर्षों में सामने आई है. ऐसा माना जा रहा था कि ई-वाहनों को आग लगने का कोई खतरा नहीं है, लेकिन अब इन गाड़ियों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है.

Blast in E Scooty: मुरादाबाद के घर में रखी ई स्कूटी से पहले निकली चिंगारियां और फिर हुआ ब्लास्ट, धमाके से दहले आसपास के लोग (Watch Video)
Credit-(X,@priyarajputlive)

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: कार में और दुपहिया वाहनों में आग लगने की काफी घटनाएं कुछ वर्षों में सामने आई है. ऐसा माना जा रहा था कि ई-वाहनों को आग लगने का कोई खतरा नहीं है, लेकिन अब इन गाड़ियों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है. ऐसी ही एक भयावह घटना मुरादाबाद में सामने आई है. जहांपर घर में रखी ई-स्कूटी में पहले तो चिंगारियां उठने लगी और थोड़ी ही देर में देखते ही देखते इस गाड़ी में ब्लास्ट हो गया और गाड़ी जलने लगी. इसके बाद पुरे घर में धुआं ही धुआं हो गया.

जिसके कारण घर के लोग समेत आसपास के लोग भी घबरा गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: चलती हुई इलेक्ट्रिक बाइक बनी आग का गोला, धुआं उठता देख भाग खड़ा हुआ चालक

ई-स्कूटी में लगी आग

घर के नीचे रखी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक हुआ ब्लास्ट

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक़ मुरादाबाद के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी में रहनेवाले अमित ने तीन महीने पहले ही ये नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी. होली की रात उन्होंने अपनी स्कूटी को घर के नीचे सीढ़ियों के पास पार्क किया था. इसी दौरान रात में गाड़ी से चिंगारियां निकलने लगी और इसके बाद कुछ ही देर के बाद स्कूटी में ब्लास्ट हो गया और पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई.

गनीमत है किसी की जनहानि नहीं हुई

इस घटना में स्कूटी में ब्लास्ट हुआ और इसके बाद गाड़ी में आग लगी. इस घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई और वे लोग मौके पर पहुंचे. गनीमत है की इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. बता दें की इससे पहले भी इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2025 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).